रिहायशी इलाका में चल रही थी शराब की अवैध फैक्ट्री

  • गोमिया के स्वांग में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भांडाफोड़

गीता कुमारी की रिपोर्ट

बोकारो उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर शनिवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन व निरीक्षक उत्पाद की देख रेख में जिला उत्पाद टीम ने गोमिया थाना के सहयोग से न्यू माइनर्स कॉलोनी,स्वांग गोमिया में अवैध विदेशी शराब की एक मिनी फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया. फैक्ट्री संचालन का मुख्य अभियुक्त पप्पू चौहान भागने में सफल हो गया. फरार अभियुक्त पप्पू चौहान के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

इस दौरान टीम ने दर्जनों पेटी विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब एवं विभिन्न ब्रांड के लेवल व ढ़क्कन भारी मात्रा में जब्त किया है. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी  शामिल थे. बताते चले कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *