बोकारो कॉलेज में एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान


बोकारो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोकारो महानगर की ओर से गुरूवार को बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के इतिहास विभाग व बीसीए विभाग में सदस्यता अभियान चलाया गया. धनबाद विभाग संयोजक नवीन महतो ने कहा : परिषद विश्व का एक मात्र सबसे बड़ा छात्र संगठन है. कॉलेज परिसर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना व बेहतर शिक्षण माहौल का निर्माण करना लक्ष्य है. जिला संयोजक पवन कुशवाहा ने कहा : कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान किया जायेगा. सदस्यता अभियान में रोहित, मुकेश शर्मा, महादेव सव, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *