कसमार प्रखंड के पंचायत दुर्गापूर,ग्राम डुंडाडीह में अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने बुधवार को 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर का पिता काटकर एवं नारियल फोड़कर पूरे विधि विधान के साथ उद्घाटन किया। बताते चले की ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने की सूचना योगेंद्र प्रसाद महतो को दी। योगेंद्र प्रसाद महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। उद्घाटन से पूर्व ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर अनेक लोग शामिल थे।

ट्रांसफार्मर उद्घाटन करते पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो