बोकारो में मां-बेटी-भांजा की एक साथ मौत, मचा तहलका

बोकारो में मां-बेटी-भांजा की एक साथ मौत, मचा तहलका

बोकारो /माराफारी / झारखंड: बोकारो – एक ही घर में तीन मौतें होने के बाद वहां तहलका मच गया। मरने वालों में मां सुलेखा देवी, 16 साल की बेटी करिश्मा और 22 साल का भांजा सौरभ कुमार शामिल है। घटना बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन से सामने आई है।

दरअसल आज सुलेखा देवी बाथरूम में टुल्लू पंप से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उन्हें करंट लगा। मां की चीख सुन बेटी उसे बचाने दौड़ी वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को बचाने के क्रम में भांजा सौरभ भी करंट की चपेट में आ गया। तीनों की चीख सुन आसपास से जुटे लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मेन लाइन काटी। इसके बाद तीनों को छुड़ाया। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण भी पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की अपील की है।

Maa Beti ki maut

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *