टोल फ्री नंबर 1950 पर करें चुनाव संबंधित शिकायत

सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक कार्यरत रहेगी सेवा, होगा समाधान

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन शाखा में आम नागरिकों/मतदाताओं की सुविधा के लिए डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (जिला संपर्क केंद्र) स्थापित किया गया है, जो सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक कार्यरत है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल निर्वाचन झारखंड के निर्देशानुसार आमजनों/मतदाताओं की सुविधा के लिए 1950 टोल फ्री नंबर स्थापित* किया गया है। यदि *किसी मतदाता/आम नागरिक को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त चुनाव से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करनी हो/किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने,हटाने अथवा संशोधन कराने में कोई दिक्कत हो तो वह *डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (जिला संपर्क केंद्र) टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। तय समय में समस्या पर संज्ञान लेते हुए टीम समाधान की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *