VARTAMAN

जिला परिषद कार्यालय के सोलर प्लेट की हो रही थी चोरी, तब ही आया गार्ड…

गीता कुमारी की रिपोर्ट

जिला परिषद कार्यालय कैंप दो के छत से कूदने के कारण गुरुवार को चोरी के आरोपी की मौत हो गई. मृतक की पहचान हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड झोपड़पट्टी के रहने वाले 22 वर्षीय विश्व विजय के रूप में हुई. बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार ने बताया : मृतक आरोपी एक सहयोगी के साथ जिला परिषद कार्यालय में लगे सोलर प्लेट व एसी की चोरी करने में लगा हुआ था. चोरी के क्रम में आवाज आने पर कार्यालय में तैनात गार्ड जैसे ही छत पर चढ़ा. एक आरोपी पाइप के जरिए नीचे उतरकर फरार हो गया. जबकि मृतक आरोपी छत से नीचे कूद गया. कूदने के क्रम में कार्यालय के पास बने सीमेंट के चेंबर पर गिरने से उक्त की मौके पर ही मौत हो गई. जिला परिषद कार्यालय में तैनात गार्ड के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौके से एसी व सोलर प्लेट का कटा हुआ तार बरामद किया गया.

Exit mobile version