VARTAMAN

झारखंड के विभिन्न विभाग में 4,66,494 पद है स्वीकृत, 2,87,129 पद है खाली

राज्य में आधा से ज्यादा स्वीकृत पद खाली

Vartamaan Desk, बोकारो,
झारखंड राज्य में स्वीकृत पद के सिर्फ 38.44 प्रतिशत पर ही कर्मी कार्यरत हैं. शेष पद खाली है. राज्य के विभिन्न विभाग में 4,66,494 पद स्वीकृत है. इनमें से 2,87,129 पद खाली है. सिर्फ 1,79,365 स्वीकृत पद पर ही कर्मी कार्यरत हैं. यह जानकारी विधानसभा में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के सवाल से मिली है. श्री नारायण ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह बात सही है कि झारखंड सरकार के विभिन्न विभाग में स्वीकृत पद रिक्त पड़े हुए हैं, इससे राज्य का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. इसी क्रम में यह आंकड़ा प्रस्तुत किया गया. इसके जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि सभी विभाग के अंतर्गत विभिन्न सेवा संवर्ग के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध अद्यतन रिक्ति के आलोक में नियुक्ति की कार्रवाई चल रही है.

सरकार की ओर से बताया गया कि विभिन्न विभाग से प्राप्त 46, 835 रिक्त पद के विरूद्ध नियुक्ति के लिए अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 22 विज्ञापन से 45, 587 पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है. इसमें से स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग तथा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से नियुक्त के लिए अधियाचना शामिल है. झारखंड लोक सेा आयोग के स्तर से 05 हजार से अधिक पद पर नियुक्ति के लिए कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. झारखंड कर्मचारी चयन आयो व झारखंड लोक सेवा आयोग से अनुशंसा प्राप्त होने के बाद नियुक्त प्रक्रिया पुरी कर ली जायेगी.

Exit mobile version