आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर डीडीआर प्रोजेक्ट तहत दो दिवसीय( 21-22 मार्च)सहयोगात्मक कार्यशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड रांची के सुदूर पूर्व भाषा विभाग में आयोजित किया गया।उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के उपनिदेशक डॉ राहुल कुमार, सुदूर पूर्व भाषा विभाग के अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ शर्मा एवं रिसोर्स पर्सन श्री अजय कुमार ठाकुर ने व्याख्यान दिया। डिजिटल जिला रिपोजिटरी प्रोजेक्ट, जिलों से सूक्ष्म स्तर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े लोगों का घटनाओं स्थान की कहानियों को खोजने और उनका दस्तावेजीकरण करने का प्रयास है। सीआरटी को संस्कृति मंत्रालय (एम ओ सी)द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह परियोजना सौपी गई है।इसके तहत लगभग 5000 कहानियों को संकलित किया जाना है। उपनिदेशक डॉक्टर राहुल कुमार एवं रिसोर्स पर्सन श्री अजय कुमार ठाकुर ने विश्वविद्यालय के 150 छात्रों शोधार्थी प्रोफेसर से अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए सभी से कम से कम दो कहानियों की खोज कर सीआरटी को प्रेषित करने की अपील की। उक्त मौके पर विभाग के प्राध्यापक शशि कुमार मिश्र, डॉक्टर अपर्णा राज डॉक्टर कॉलिंग वांग्मो एवं अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे।
