800 केजी जावा महुआ एवं 70 लीटर अवैध चुलाई किया जब्त, सामग्रियों को किया गया नष्ट

800 केजी जावा महुआ एवं 70 लीटर अवैध चुलाई किया जब्त, सामग्रियों को किया गया नष्ट
हरला में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी

बोकारो : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने हरला थाना अंतर्गत दामोदर नदी किनारे पर बैधमारा ग्राम के गढ़ाधर जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थल* पर छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान उत्पाद टीम ने 800 केजी जावा महुआ शराब एवं 70 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं,अवैध शराब निर्माण में *इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया।

छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर *उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति आदि शामिल थे।

जानकारी हो कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Baramad sharab ke saath police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *