पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार. ये है इनसाइड स्टोरी!



भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। पवन सिंह ने ट्वीट कर बताया: किसी कारणवश चुनाव नहीं लड़ सकते। उन्होंने टिकट देने के लिए बीजेपी आलाकमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

क्या है वो कारण?
बंगाली अस्मिता मुद्दा बनने पर बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से चुनाव ना लड़ाने का फ़ैसला लिया है। पश्चिम बंगाल में कई लोकसभा सीटों पर नुक़सान बंगाली अस्मिता के नाम पर होने की आशंका की जानकारी पवन सिंह को दी गई है। इसके बाद ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर चुनाव ना लड़ने की जानकारी साझा की।

इधर, सूत्रों की माने तो पवन सिंह दिल्ली रवाना हुए हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। इसके बाद पवन सिंह को लेकर पार्टी नई घोषणा कर सकती है।

पवन सिंह का X पर किया पोस्ट

2 thoughts on “पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार. ये है इनसाइड स्टोरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *