
संदीप सिंह की रिपोर्ट
करगली(बेरमो)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बोकारो के द्वारा फुसरो नगर परिषद अन्तर्गत पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित प्रस्तावित प्रतिमा स्थल बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर चौंक पर बहुजन नायक साहब कांशीराम जी की 90वीं जन्म जयंती मनायी गयी. साथ ही आज़ाद समाज पार्टी का चौंथा वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया. सभा में उपस्थित सभी लोगों ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं केक काटकर लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास और संचालन नगर सचिव बिट्टू कुमार घासी के द्वारा किया गया. जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने कांशीराम साहब के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा : इनके जैसा प्राकर्मी नेता कोई नहीं हुआ. जो समाज हांसिए पर था, वैसे समाज को इकट्ठा कर बहुजन समाज बनाकर यूपी जैसे राज्य में चार बार सत्ता स्थापित किए. आज हम सभी इन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं. बड़े भाई चन्द्रशेखर आज़ाद कहीं भी हर मामले को लेकर आवाज उठाने का काम करते हैं. हम सभी का भी प्रयास होना चाहिए अपने लोगों को इकट्ठा कर शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़नी लड़े. उनके हक अधिकार दिलाना होगा तभी जन्म जयंती सफ़ल मानी जाएगी. कहा कि भीम आर्मी के सभी सम्मानित क्रांतिकारी साथी बाबा साहब, कांशीराम, बिरसा मुंडा, छत्रपति शाहूजी महाराज, ज्योति बाई फुले, सावित्री बाई फूले, कर्पूरी ठाकुर, बिनोद बिहारी महतो आदि के सपनों को साकार करने के लिए एंव इनके बताऐ रास्ते पर चलने का प्रयास निरंतर करेंगे. मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललन राम, मेघू दिगार, धरम घासी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन लाल मांझी, पेटरवार प्रखंड प्रभारी अरूण कुमार, राजेश शर्मा, अर्जुन टुड्डू, राजेश राम, किशोरी महतो, राजू राम, मंगल रविदास, सुखलाल मरांडी, बिरसा सोरेन, अनिल सोरेन, मुकेश हेमब्रम, लखन हांसदा, मनोज सोरेन, अनिल पॉल आदि मौजुद थे.