Facebook हुआ डाउन, यूजर्स हो रहे हैं लॉगआउट

फेसबुक हुआ डाउन, यूजर्स हो रहे हैं लॉगआउट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं. इसके बाद लॉग इन करने में समस्या आ रही है.

कई यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. फेसबुक अपने आप लॉग आउट हो रहा है. कई यूजर्स फेसबुक डाउन का सामना कर रहे है.

फेसबुक डाउन होने को लेकर लोग एक्स पर एक से बढ़कर मीम्स डाल रहे हैं. कोई जुकरबर्ग को लंगड़ाते तो कोई परेशानी को लेकर इधर उधर भागते दिख रहे हैं. कई लोगों ने जुकरबर्ग को फेसबुक की मरम्मत कराते दिखाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *