एलन मस्क ने फेसबुक डाउन मसले पर साझा किया मीम
बोकारो: फेसबुक समेत मेटा के कई एप्प डाउन हुए लगभग एक घंटा हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर कई तरह को पोस्ट शेयर किया जा रहा है। यूजर्स कई तरह के मीम साझा कर रहे हैं। ख़ुद मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भी एक्स पर पोस्ट लिख कर कुछ मिनट में सब कुछ ठीक होने की बात कही, साथ ही एक्स के मालिक एलन मस्क को लेकर टारगेट पोस्ट किया। अब एलन मस्क ने एक्स पोस्ट कर जवाब दिया है। एलन मस्क ने लिखा है: if you’re reading this post, it’s because our servers are working. इसके बाद एलन मस्क ने मीम भी साझा किया, जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों एक्स को सलामी ठोकते नजर आ रहे हैं।
https://vartamaan.in/x-par-mark-zuckerberg-ne-liye-maze/
एलन मस्क ने फेसबुक डाउन मसले पर साझा किया मीम
