राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव. कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लडेंगे। जबकि प्रियंका गांधी का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 06, कर्नाटक की 07, केरल की 16, तेलंगाना की 04, मेघालय की दो सीट के अलावा लक्षद्वीप सिक्किम नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया।
सूची में वायनाड से राहुल गांधी के अलावा बड़े नाम में राजनंदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय को जगह दी गई है। इनके अलावा तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, मेघालय से विंसेंट पाला त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक जाति समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 प्रत्याशी हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 8 प्रत्याशियों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है।
देखें पुरा लिस्ट

