पीएम मोदी ने दी बोकारो को सौगात

Vartmaan Desk : बोकारो रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी द्वारा बोकारो क्षेत्र आरओबी तथा आरयूबी का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास को लेकर,  स्टेशन क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर डीईई शशि कांत तथा संचालन स्टेशन प्रबंधक ए के हलदर ने किया. इस कार्यक्रम को लेकर स्कली बच्चों के बीच निबंधन तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इनमें निबंधन प्रतियोगिता में कक्षा 11 की वंशिका मिश्रा, नुर फातिमा तथा कक्षा 9 के अभिनव कुमार दुबे को क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं चित्रकला में कक्षा 8 की समरीन कौशर, सूरज वाग तथा कक्षा 9 की प्रज्ञा सिंह को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सभी बच्चे केंद्रीय विद्यालय थ्री के विद्यार्थी है.

ये थें मौजूद-
अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र पुरी, विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, विस्थापित क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता सुनील गोस्वामी, रानीपोखर मुखिया मिलन आश, केंद्रीय विद्यालय थ्री के प्राचार्य के के सिन्हा सहित आरपीएफ ओसी राजकुमार साव, बालीडीह थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार व सैंकड़ों रेलवे कर्मी मौजूद थें.

बोकारो रेलवे आस-पास इनका सब-वे का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास-
एलएचएस (लिमिटेड हाइट सब-वे) टीबी 20 व 19 इस्पात नगर, बांधडीह टीबी 9, 10, शिबुटांड़ 23, एनएचएस (नॉर्मल हाइट सब-वे) मानगो एमआर 47 का उद्घाटन किया गया. वहीं तुकाडीह नहर गेट एनएसएच 45 की आधारशिला रखी गई. इसके अलावा शिबुटांड़ आरओबी 28 ए, सियालगजरा आरओबी 11ए, अलकुशा आरओबी 9ए, बिजुरिया आरओबी 4 ए का उद्घाटन किया गया.

उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *