पेटरवार में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन



पेटरवार स्थित झामुमो गोमिया विधानसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को गोमिया विस क्षेत्र में आने वाले पेटरवार के 13 पंचायतों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि झामुमो के कर्मठ और लगनशील कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं। जिसमें बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का रोल सबसे महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ता जहां पार्टी के रीढ़ हैं वहीं, बूथ कमेटी संगठन की रीढ़ होती है। आगामी विधानसभा चुनाव का एलान होने ही वाला है, एकजुट होकर और पूरे लग्न से बूथ कमेटी को और मजबूत बनाने को प्रेरित किया। गांव, गलियों और टोलों, मोहल्लों में माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत बाबू की अगुवाई में हुए उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कामों का प्रचार प्रसार करने एवं उपलब्धियों से अवगत कराने को उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।  श्री महतो ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम, 200 यूनिट बिजली फ्री और पुराना बकाया माफ होना, किसानों के ऋण माफ होना, फूलो झानो योजना, सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, अबूआ आवास योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और ऐसे सैंकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं, जिनसे आज झारखंड के गरीब, गुरबा, वंचित, असहाय और हर वर्ग के लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं, इसका पूरे जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार पूरी ताकत के साथ रिपीट करने जा रही है एवं गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार झामुमो का झंडा पूरी मजबूती से बुलंद होना भी तय है। कार्यकर्ता मुस्तैद रहें और बूथ स्तर पर काम करें। इस दौरान आदरणीय श्री महतो का फूल माला से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Mr. Yogendra Prasad addressing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *