
– महाराष्ट्र के पुणे (शिवाजी नगर) में 14 से 16 सितंबर 36 वां पुणे महोत्सव
बोकारो: महाराष्ट्र के पुणे (शिवाजी नगर) में 14 से 16 सितंबर तक आकृति ग्रुप की ओर से 36 वां पुणे महोत्सव में नेशनल आर्ट फेयर का आयोजन किया जायेगा. इसमें बोकारो के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार सरोज मिश्र के चित्रों की भी प्रदर्शनी लगेगी. पुणे महोत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र सरकार से सरोज मिश्रा को आमंत्रण मिला है. श्री मिश्रा सेक्टर पांच स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के कला शिक्षक है. श्री मिश्रा ने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी में चित्रकला और कार्यशैली के तकनीकी विशेषता को प्रदर्शित किया जायेगा. झारखंड के चित्रकला शैली, एक्रेलिक कलर, ऑयल कलर व जल रंग तकनीक से जुडी मेरी चित्रों की प्रदर्शनी होगी. ज्ञात हो कि जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्री मिश्र को दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.