हम हैं मोदी परिवार… बीजेपी महिला मोरचा ने निकाली स्कूटी रैली
रवि शेखर, बोकारो
भाजपा महिला मोरचा, बोकारो जिला की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन यात्रा के तहत मंगलवार को स्कूटी रैली निकाली गई. भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण व कार्यक्रम प्रभारी संजय त्यागी ने रैली रवाना किया. मोरचा की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर नारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में हम हैं मोदी परिवार नारेबाजी की.
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. योजनाओं का सीधा लाभ महिला–कन्याओं को मिल रहा है. फलस्वरूप आधी आबादी भी नरेंद्र मोदी के विचारधारा को आत्मसात करते हुए उनके पक्ष में खड़ी है. भाजपा महिला मोरचा उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी रितुरानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता देवी, जिला महामंत्री बबीता देवी, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता, बोकारो नगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष बबिता देवी, बालीडीह मंडल अध्यक्ष सीमा शर्मा, माराफारी मंडल अध्यक्ष राधा देवी, हरला मंडल अध्यक्ष कुमकुम राय, उषा देवी, मंजू सिंह, पुष्पा मिश्रा, निशा देवी, मंजू देवी, बबीता कुमारी, सोनी, प्रिया, करुणा कुमारी, गायत्री सिंह व अन्य मौजूद थे.
