बिहार एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। भारतीय जनता पार्टी 17 सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि जेडीयू 16 सीट से किस्मत आजमाएगी। एलजेपी (आर) को 05 सीट दी गई है, वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 01 सीट मिला है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 01 सीट से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा : 17 सीटें
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम
जदयू : 16 सीटें
वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद, शिवहर
लोजपा (R) : 5 सीटें – वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई
हम : 1 सीट – गया लोकसभा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 1 सीट , काराकाट लोकसभा