बीजेपी धनबाद लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व लोकसभा कोर कमिटी की बैठक
अभय कुमार, बोकारो
भारतीय जनता पार्टी धनबाद लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और लोकसभा कोर समिति की बैठक गुरूवार को हुई। धनबाद जिला कार्यकाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता धनबाद लोकसभा के प्रभारी सुरेश प्रसाद साहू ने की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा : लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने लोकसभा संचालन समिति के सभी 37 विभाग के सदस्यों को उनके विभागों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा : सभी विभाग के सदस्य सक्रियता से करें। आप सभी का कर्तव्य है कि अपने लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों को मजबूत करने की दिशा में पूरी सक्रियता के साथ लगें। जितना बूथ सशक्त होगा उतना ही परिणाम ऐतिहासिक सफलता के प्राप्त होगी। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त मतों से 10% अधिक मत बढ़ाने के लिए कार्य करना हैं। 10% या उससे अधिक मतों की वृद्धि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में 370 सीट से अधिक प्राप्त होगी।
श्री मरांडी ने कहा: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को 14 लोकसभा सीट प्राप्त होगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत और विकसित होता चला गया। निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत,भारत को विश्व गुरु बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस और राजद की गठबंधन की प्रदेश की सरकार की जन विरोधी कार्यों और भ्रष्टाचार के कीर्तिमान को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।
धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा : प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनाव प्रबंधन का चुनाव लड़ाने का और चुनाव लड़ने का लंबा और श्रेष्ठ अनुभव है। निश्चित रूप से धनबाद लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में उनके मार्गदर्शन से हमें लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आगमन से धनबाद की जनता और कार्यकर्ताओं में एक नया उमंग और उत्साह आया है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का धनबाद लोकसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर तथा आज लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हम सबों को सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के कार्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के धनबाद में हुए कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कर्मठता धनबाद लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा।
संचालन धनबाद लोकसभा संयोजक सत्येंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। शीघ्र ही धनबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 06 विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर लिया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन धनबाद लोकसभा संयोजक रोहित लाल सिंह ने किया।चुनाव प्रबंधन समिति के बैठक के बाद चुनाव कोर समिति की बैठक हुई । प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने उनके कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश आईटी सेल के संयोजक अमर झा, प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, ग्रामीण जिला के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष श्रवण राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल,चंद्रशेखर सिंह, अर्चना सिंह, संजय झा, नितिन भट्ट, संजय त्यागी, वीरेंद्र हांसदा, मानस प्रसून, कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थ सारथी, विक्रांत उपाध्याय, चंद्रशेखर मुन्ना, अमलेश सिंह, वनमाली दत्ता, वीरेंद्र कराटे सहित अन्य उपस्थित थे।
