विस्थापित तथा बीएण्डके प्रबंधन के बीच वार्ता के बाद आंदोलन स्थागित
संदीप सिंह की रिपोर्ट
आगामी कारो परियोजना में आंदोलन को लेकर कारो विस्थापित ओर महाप्रबंधक बीएंडके के साथ ऑफिसर क्लब के सभागार में बैठक हुई। वार्ता सकारात्मक रही और आगामी आंदोलन को स्थागित करने का निर्णय लिया गया। महाप्रबंधक के रामाकृष्णा ने कहा कि विस्थापितों के हर सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित रोजगार का ध्यान रखना कोल इंडिया प्रबंधन की प्राथमिकता है। हर मांगों पर बीएण्डके प्रबंधन सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही प्रशासन से समास्याओं पर चर्चा होगी।
श्री रामा कृष्णा ने कहा कि बीएंडके क्षेत्र उत्पादन में पीछे चल रहा हैं, लेकिन सभी के सहयोग से चौथे पायदान पर हैं। शेष बचे हुए दिनों में पूर्व के भांति सहयोग अपेक्षित है, जिससे क्षेत्र कोयला उत्पादन में और अच्छा कर सके। विस्थापित नेता सह एचएमकेयू महामंत्री इंद्रदेव महतो ने कहा कि विस्थापित देशहित में हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। लेकिन, प्रबंधन हमारे हितों को प्राथमिकता सबसे पहले दे। जिससे विस्थापितों को प्रबंधन पर भरोसा बना रहें। मौके पर कारो पीओ मनोज कुमार सिंह, एसओपी राजीव कुमार, एसओ इएण्डएम गौतम मोहोंती, एसओ एलएण्डआर विनय ठाकुर, एसओ पीएण्डपी शंभुनाथ झा, एसओ सिविल सतीश कुमार सिन्हा, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, विस्थापित नेता कैलाश ठाकुर, वतन महतो विश्वनाथ रजवार, सोहनलाल मांझी, मोहम्मद मनु, अजय गंझू, लखन हांसदा, वर्षा सौरेन, मुकेश हेम्ब्रम, शिवचरण मुंडा, तेजलाल महतो, प्रोविर मुखर्जी, राजेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद थें।
