बोकारो स्टील सिटी कॉलेज प्रबंधन व बीबीएमकेयू प्रशासन करे पुन: विचार : एबीवीपी


– बोकारो कॉलेज प्रबंधन के स्नातकोत्तर की पढाई से इंकार पर एबीवीपी नाराज

आरआर की रिपोर्ट
एबीभीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) बोकारो इकाई बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में पीजी की पढाई बंद करने को लेकर नाराज है. पीजी बंद करने के खिलाफ परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को बोकारो कॉलेज की प्राचार्या डॉ उमा मागेश्वरी से मुलाकात की. ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधमंडल ने कहा : सिडिकेट की बैठक में इंटरमीडिएट व स्नाकोत्तर की पढाई शरू करने के लिए अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों पर छोड दिया गया है. ऐसे में धनबाद व झरिया के कॉलेजों के प्राचार्य ने पीजी व इंटरमीडिएट की पढाई शुरू करने पर सहमति जता दी है. लेकिन बोकारो कॉलेज ने स्नातकोत्तर की पढाई से इंकार कर दिया है. ऐसे में बोकारो से उच्च शिक्षा के लिए बोकारो के विद्यार्थियों को बाहर जाना होगा. यह बरदाश्त नहीं किया जा सकता है. यह निर्णय उच्च शिक्षा को प्रतिबंधित करता है. परिषद पदाधिकारियों ने बोकारो कॉलेज प्रबंधन व बीबीएमकेयू को निर्णय पर पुन: विचार करने का आग्रह किया है. ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान किया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक पवन कुशवाहा, छात्र नेता रोहित राय, जिला कार्यालय मंत्री पीयूष कुमार चौहान, जिला एसएफडी संयोजक कन्हैया मिश्रा, शिकु कुमार आदि शामिल थे.

ज्ञापन सौंपते जिला संयोजक पवन कुशवाहा और अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *