विश्व बंधुत्व एवं विश्व कल्याण ही सनातन का संदेश है: धर्मवीर।
सनातन सत्य है, सर्वश्रेष्ठ है और सार्वभौमिक है: धर्मवीर।
आज प्रातः 9बजे सेक्टर 4 थाना के बगल में स्थित मां भगवती दुर्गा मंदिर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष एवं चैति नवरात्र के शुभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। सेक्टर 4 दुर्गा मंदिर से सैकड़ों महिलाएं सर पर कलश लेकर विधिवत पूजा अर्चना कर बैंड बाजा के साथ जल भरने जगन्नाथ मंदिर सरोवर गये।और लौटकर पुनः सेक्टर 4 दुर्गा मंदिर पंहुचा।आज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता धर्मवीर सिंह उपस्थित थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को धर्म निष्ठ होना चाहिए।जो धर्म की रक्षा करता है और उसके साथ रहता है उसकी रक्षा धर्म करता है। सनातन धर्म सबके कल्याण की कामना करता है। सबके सुखमय जीवन एवं विश्व बंधुत्व की कामना करता है इसलिए सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ है, सर्वव्यापी है और सर्वग्राही है।हमें अपने सनातन धर्म संस्कृति एवं परम्पराओं का आदर करते हुए इसपर गर्व करना चाहिए।9अप्रैल से 17 अप्रैल तक भागवत कथा प्रवचन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।आज का पूजन कार्य मिथिलेश पांडेय बाबा ने किया। धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।आज जल कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे तथा जय श्री राम,जय जगन्नाथ के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा। मुख्य रूप से उपस्थित थे धर्मवीर सिंह, बाबा मिथिलेश पांडेय, स्वामी सत्यकृष्ण महाराज, धर्मेन्द्र सिंह, सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
