
- गोमिया के बिरहोर टोला व जरीडीह के खुंटरी में चला जागरूकता कार्यक्रम
संदीप सिंह की रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग ने शनिवार को गोमिया प्रखंड के तुलबुल गांव के बिरहोर टोला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया. टीम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों से मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन यानी 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया गया. मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया. बिरहोर टोला निवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में दर्जनों लोगों का स्वास्थ्य जांच व आवश्यकता अनुसार दवाइयों वितरित की गई. सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो, अंचल अधिकारी गोमिया प्रदीप महतो, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन, सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी, डीपीएम एनआरएचएम प्रदीप कुमार मौजूद रहे.
वहीं, दूसरी ओर स्वीप कोषांग द्वारा जरीडीह प्रखंड के खुटरी स्थित आदिवासी टोला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रंगोली-मेहंदी के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया. एसडीओ बेरमो एवं अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई. यहां पहली बार *मतदान करने वाले संजना मुर्मू, रिंकी हेंब्रम, रेखा मुर्मू, संतोष कुमार आदि के बीच मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. उन्होंने स्वयं मतदान करने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की बात कहीं. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अशोक कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता चास प्रभात दत्ता,जिला नियोजनालय पदाधिकारी संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे.