
गीता कुमारी की रिपोर्ट
तनाव मुक्त जीवन के लिए चिन्मय विद्यालय,बोकारो में शुक्रवार को पेरेंट्स फेस्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ. विद्यार्थी व अभिभावक की सृजनात्मकता व तर्कशक्ति के साथ कला को बाहर निकालने के लिए मंच प्रदान किया गया. रिले रेस, कुकिंग बिना आग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कल्चरल रैंप वॉक, डांस समेत कई कार्यक्रम का आयोजन कर माहौल को खुशनुमा बनाया गया. एक शाम अभिभावक के नाम से आयोजित नृत्य-संगीत का कार्यक्रम में जे हेम्ब्रम और एन हेम्ब्रम की जोड़ी ने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया. अभिभावकों के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रामनवमी व विद्यालय मोटो थीम पर रंगोली प्रतियोगिता हुई. विद्यालय के अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी व प्राचार्य सूरज शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर अभिभावक विजेताओं को सम्मानित किया. प्रतियोगिता में 150 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया. संचालन रुपाली श्रीवास्तव ने किया.
इन्हें मिली सराहना
कुकिंग : प्रभा कुमारी, नेहा, चंचला, नेमत सऊद, सुष्मिता श्रीवास्तव
रैंप वॉक : ट्विंकल मुकेरिया, राकेश सिंह व बेबी सिंह, रश्मि कुमारी
डांस : जे हेम्ब्रम, एन हेम्ब्रम, कोमल पुनीत दोषी, माधुरी सिंघल
बेस्ट ऑफ वेस्ट : अंकिता रश्मि, डॉली झा, संजू रानी
रिले : आरती कुमारी, रूबी कुमारी व सबिता मंडल
रंगोली : कुमारी सुषमा, बबिता पटेल, बबिता पंडित