
– बालीडीह के कुंडौरी में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री को किया गया ध्वस्त
गीता कुमारी की रिपोर्ट
उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त जानकारी के आधार पर अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री को ध्वस्त किया. बालीडीह थाना क्षेत्र के कुंडौरी में संचालित शराब फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया. इस दौरान लगभग पांच लाख रुपए मूल्य का निर्मित व अर्ध निर्मित विदेशी शराब के साथ स्प्रीट बरामद किया गया है. अवैध शराब लदा चारपहिया संख्या जेएच 09डी 3241 भी बरामद किया गया है. उत्पाद इंस्पेक्टर संजीत दे ने बताया : कुंडौरी के एक मकान में अवैध विदेशी शराब बनाने का फैक्ट्री संचालित था. यहां से 44 पेटी तैयार विदेशी शराब, 396 लीटर अर्ध निर्मित शराब के साथ 350 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया. मामले में राजा बाबू व विष्णुदेव साव को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है.