अंधेरी रात में औचक निरीक्षण करने निकले चास एसडीओ ने की बड़ी कार्रवाई

1800 सीएफटी बालू लदा तीन हाईवा जप्त

गीता कुमारी की रिपोर्ट

चास अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता बुधवार देर रात को चास सीओ दीवाकर दूबे व पुलिस बल के साथ शहर का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले. नेशनल हाईवे-320 पर औचक जांच किया. इसी क्रम में उन्होने अवैध तरीका से बालू ढुलाई की गतिविधि को देखा. बालीडीह के पास से तीन हाइवा जब्त किया. तीनों हाइवा को बिना वैद्य खनिज परिवहन चालान के बालू ढ़ुलाई का परिवहन करते हुए पकड़ा गया. वाहनों को जब्त कर संबंधित क्षेत्र के थाना को सुपूर्द कर दिया गया. जेएच 09 एएफ 6982, जेएच 09 एजेड 0689, जेएच 10 एएन 6041 रजिस्ट्रेशन वाले हाईवा को जब्त किया गया. तीनों हाइवा पर लदे 1800 सीएफटी बालू जब्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *