पलयान का भेंट चढ़ा बोकारो जिला का युवक

  • रोजगार के तलाश में गये युवक की तामिलनाडु में मौत

कुमार अभय की रिपोर्ट

चास मु थाना क्षेत्र सीमा अंतर्गत बेलुंजा पंचायत के बांधडीह गांव निवासी दुखा दास के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू दास की मौत तामिलनाडु में हो गई. वह काम की तलाश में 15 मार्च को गांव के साथियों के साथ तामिलनाडु गया था, 17 मार्च को वह तमिलनाडु पहुंचा. लेकिन, दो घंटा के बाद ही वह कहीं गुम हो गया. 18 मार्च की शाम को खोजबीन के बाद पिंटू दास की लाश मिली. निर्माणाधीन शौचालय टंकी से उसका शव बरामद किया गया. साथियों ने घटना की जानकारी पिंटू दास के परिजनों को दिया. 21 मार्च यानी गुरूवार को पिंटू दास का शव तामिलनाडु से रांची एयरपोर्ट व फिर गांव  पहुंचा. शव के गांव पहुचते ही माहौल गमगीन हो गया. पिंटू दास दो पुत्री व एक पुत्र के पिता थे. बताया जाता है कि पूर्व में पिंटू दास इलेक्ट्रो स्टील वेदांत ठेकेदार के अधीन बांदड़ी रेलवे सीडिंग पर रेट में सुपरवाइजर का काम करता था. काम बंद हो जाने से वह रोजगार की तलाश में बाहर गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *