चार पहिया वाहन का पाहिया चुराने वाला गिरोह आया पकड़ में, 05 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Baramad saman ke sath prashasan

बोकारो एसपी ने कहा उद्भेदन करने वाले टीम को किया जायेगा पुरस्कृत

बोकारो: हाल के दिनों में पाहिया चोरी से परेशान बोकारो के लिए राहत भरी खबर है। चार पहिया वाहनों का पहिया चुराने वाले गैंग आखिरकार पकड़ में आ गये। टायर चोरी के 09 मामलों में बोकारो पुलिस ने 05 लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की. इनमें चार बोकारो, जबकि पांचवां धनबाद स्थित कार ब्यूटी नामक दुकान का मालिक है।

बताते चलें कि बोकारो में लगातार हो रही फोर व्हीलर गाड़ियों के टायरों की चोरी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी. इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में टायर सहित एलॉय चोरी मामले को लेकर बोकारो पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया. इस टीम ने तत्परता के साथ गिरोह को बेनकाब किया।

ये हुए गिरफ्तार
हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9डी स्ट्रीट 34 क्वार्टर नंबर 360 का निवासी 19 वर्षीय कुमार आयुष, क्वार्टर नंबर 137 का 19 वर्षीय आनंद कुमार, 9 सी स्ट्रीट 20 के क्वार्टर नंबर 382 निवासी 18 वर्षीय विवेक कुमार, 9सी स्ट्रीट 29 के बगल में झोपड़ी निवासी 19 वर्षीय तेज प्रताप सिंह तथा चोरी का माल खरीद बिक्री करने वाला मटकुरिया, कतरास मोड़ धनबाद निवासी 53 वर्ष या जसवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

मामला उद्भेदन के बाद बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश ने सोमवार को हरला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। एसपी श्री प्रकाश ने कहा: अभी तक हरला थाना क्षेत्र से तीन सेक्टर 6 थाना से दो सेक्टर 4 थाना से चार तथा बी एस सिटी थाना मिलाकर कुल 09 मामला दर्ज है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 9डी स्ट्रीट 34 के क्वार्टर 260 के स्टोर (गैरेज) रूम से 13 टायर तथा 4 एलॉय व्हील सहित चक्का जैक, रिंच आदि समान बरामद किया. साथ ही चोरी का सामग्री ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार (जेएच 09 एडब्लू 5616) को भी बरामद किया। एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा कि गठित पांच इंस्पेक्टर तथा चार सहायक इंस्पेक्टर सहित अन्य सभी को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।

एसपी श्री प्रकाश की गठित टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, हरला थाना निरीक्षक अनिल कच्छप, बीएसईबी थाना इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, बालीडीह थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार,  हरला थाना से संजय कुमार राय, धनंजय कुमार, बीएस सिटी थाना से नंद किशोर सिंह, प्रभात कुमार, हरला थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजय प्रसाद, निर्मल कुमार यादव, सुरेश रविदास, श्रीनिवास शर्मा, आरक्षी नरेश मंडल, रविंद्र कुमार सिंह, मुनसर अहमद, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे।

बरामद सामग्री
ब्रेजा कार, कर के डिक्की में एक नंबर प्लेट, बलेनो कर JH09 AR  0998 का चारों पहिया, एलॉय व्हील रिंग, धनबाद से स्कार्पियो का चार टायर, अपोलो कंपनी का चार टायर, जैक सहित अन्य सामग्री बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *