हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध
बेरमो में जेएमएम ने निकाला न्याय मार्च

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध
बेरमो में JMM ने निकाला न्याय मार्च

Vartamaan Desk: जमीन घोटाले के आऱोप में जेल में राते गुजार रहे हेमंत सोरेन तो मुश्किल से गुजर रहे हैं. लेकिन, उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा उसके साथ खड़ी है. राज्यभर मे हेमंत की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है. ऐसा ही कुछ कोयलांचल बेरमो में दिखा . फुसरो बाजार में झारखंड मुक्ति मोर्चा न्याय मार्च निकाला और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . बच्चे,बुढ़ों के साथ महिलाएं और पुरुष हाथों में तख्तियां, बैनर औऱ झंडे लेकर सड़क पर नजर आये. सभी ने एक स्वर से ईडी की कार्रवाई का विरोध किया और हेमंत सोरेन को बेगुनाह बताया. जो केन्द्र सरकार के षडयंत्र का शिकार हुए. इसके साथ ही इस न्याय मार्च में ईडी, मीडिया और सीबीआई को कटघरे में खड़ा किया और इसे भाजपा का जमाई करार दिया. बता दे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने बड़गाई के साढ़े आठ एकड़ भुईहरी जमीन के घोटाले के आऱोप में गिरफ्तार किया था.

JMM Nyay Rally

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *