100 लीटर महुआ शराब जब्त,1500 केजी फरमेंटेंड महुआ किया गया नष्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत खांजो नदी किनारे बिल्होर बेड़ा में अवैध रूप से संचालित 02 महुआ चुलाई अड्डो को ध्वस्त किया।

इस दौरान उत्पाद टीम ने 100 लीटर महुआ शराब जब्त किया। वहीं, 1500 केजी फरमेंटेंड महुआ को नष्ट किया।छापेमारी के क्रम में संदिग्ध अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की संगत धाराओं के आधार* पर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी शामिल थे।

जानकारी हो कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *