जिनके घर के छत पर लगा है मोबाइल टावर, उनके घर का होगा आकलन

नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने वाले क्षेत्रों की मांगी गयी सूची

जिला दूर संचार समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई. डीसी विजया जाधव ने जिला में संबंधित एजेंसी के अधिष्ठापित विभिन्न मोबाइल टावर के भूमि संबंधित जानकारी समिति को उपलब्ध कराने को कहा. वहीं, डीटीसी द्वारा अनुसंशित टावरों की भूमि सत्यापन का प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराएं जाने को लेकर नाराजगी जतायी. सभी अंचलाधिकारियों को 02 दिनों में भूमि का सत्यापन प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने को कहा.

डीसी श्रीमती जाधव ने चास नगर निगम क्षेत्र में निजी घर के छतों पर अधिष्ठापित टावर की जानकारी ली. नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को उपायुक्त ने भवनों की क्षमता व वर्तमान स्थिति का आंकलन कर समिति की अगली बैठक में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही घर पर टावर अधिष्ठापन संबंधित अनुमति के संबंध में अनुमति संबंध में जांच करने की बात कही गयी.

डीसी विजया जाधव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र अंतर्गत वैसे क्षेत्र की सूची अविलंब समर्पित करने को कहा, जहां किसी भी तरह की नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है. उन्होंने सरकारी व निजी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने वाले कंपनियों को सूची प्राप्त होने पर इस दिशा में अविलंब सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया. प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में विभिन्न कंपनियों के टावर लगाने संबंधित आवेदन पर फैसला नहीं हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *