बोकारो जिला अंतर्गत बालीडीह ओपी थाना अंतर्गत मानगो, पहाड़पुर के रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 415/21-23 समीप रविवार को ओपी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति(लगभग 45 वर्ष) का शव बरामद किया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बालीडीह ओपी थाना पुलिस पहुंची. कागजी कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया.
बताया जाता है कि घटना दिन के करीब 10 बजे की है. ये घटना हावड़ा-बोकारो पैसेंजर एक्सप्रेस से होने का अनुमान लगाया जा रहा है. मृतक सामान्य परिवार का प्रतीत हो रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई. इस घटना में मृतक का दायां पैर कट गया.