हजारीबाग एमपी जयंत सिन्हा नहीं लड़ना चाहते चुनाव

Hazaribag Desk: हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने चुनावी दायित्वों से मुक्ति की मांग की है. शनिवार को ट्वीट कर श्री सिन्हा कहा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. बताते चले कि इससे पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी कुछ इसी तरह का ट्वीट करके जेपी नड्डा से खुद को चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी. जयंत सिन्हा ने लिखा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और  दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. श्री सिन्हा ने कहा कि मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *