कोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ ने किया ढोरी क्षेत्र का निरीक्षण

बेरमो : कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने ढोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के जीएम व अधिकारियों के साथ चपरी गेस्ट हाउस में बैठक की। क्षमता निर्माण प्रोग्राम एवं नयू रोड सेल गाइड लाइन के वर्कशॉप में शामिल हुए। सतर्कता विषय पर इस दौरान कोल इंडिया सीवीओ और सीसीएल सीवीओ पेशेवर जीवन के सभी पहलुओं में सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया। सीसीएल सीवीओ ने विभाग का संक्षिप्त विवरण दिया। विभाग द्वारा की गई निवारक सतर्कता गतिविधियों का विवरण  एवं 2009 के रोड सेल गाइड लाइन के कर्मियो को दूर करते हुए 2023 के गाइड लाइन का संक्षिप्त विवरण दिया।

गतिविधियों की सराहना
कोल इंडिया के सीवीओ ने सीसीएल सतर्कता विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की सराहना की। सुधार के लिए कई सुझाव दिए गए। संचालन ज्ञानदीप व डाक्टर श्वेता शरण  ने किया। कार्यक्रम आयोजन की मुख्य भूमिका तौकीर आलम, अभिषेक सिंहा, आशीष अंचल एवं अच्युतानंद ने निभाई। इस अवसर पर कोल इंडिया व सीसीएल के सीवीओ सहित ढ़ोरी जीएम एमके अग्रवाल ने 07 दिव्यांगों को बैटरी संचालित और मैन्युअल व्हीलचेयर दिया। बैठक मे ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, बीएंडके जीएम के रामाकृष्णा, कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता, एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, एसओ पी प्रतुल कुमार, पीओ केआर सत्यार्थी, रंजीत कुमार, शैलेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह व केएस गैवाल, एसओ सिविल उज्जवल कुमार सिंह, एसओ एक्स यूके पासवान, एएफएम राजीव रंजन, एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *