पिता बनना चाहते थे पुलिस कांस्टेबल, अब बेटा उखाड़ रहा है अंग्रेजों की गिल्लियां

रांची . झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत- इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बिहार के सासाराम के रहने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप ने टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच के पहले ही दिन आकाशदीप ने तीन विकेट झटक कर, यह साबित कर दिया है कि वह लंबे रेस का घोड़ा है.लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी की आकाश के पिता उन्हें क्रिकेटर नहीं बल्कि पुलिस कांस्टेबल बनाना चाहते थे.

आकाश के क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दोस्त वैभव ने कहा कि हमारे जिले तरफ ऐसी मानसिकता है कि जब तक आपका सरकारी जॉब नहीं हो जाता है. तब तक आपका लाइफ सेट नहीं है. गवर्नमेंट जॉब ही सब कुछ है. ऐसा ही सोच आकाश के पिता का भी था. वह चाहते थे कि  बेटा गवर्नमेंट जॉब ले ले और लाइफ सेट कर ले.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *