उच्च स्तरीय जांच पर सामने आयेगी सच्चाई : अरूण महतो

उच्च स्तरीय जांच पर सामने आयेगी सच्चाई : अरूण महतो

– विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा ने डीपीएलआर निदेशक व विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी का किया पुतला दहन

विस्थापित नौजवान संघर्ष मोरचा ने शुक्रवार को डीपीएलआर निदेशक व विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी की शवयात्रा निकाली. पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े. बोकारो हवाई अड्डा से पैदल मार्च कर शव यात्रा उपायुक्त कार्यालय पहुंची. विधि विधान के साथ दोनों अंतिम -संस्कार किया गया. मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने कहा : पूर्व से लेकर वर्तमान समय तक के डीपीएलआर निदेशक व इनके अधीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी ने संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर सभी नियम को ताक पर रख दिया है. भू-माफिया व दलाल को सह व संरक्षण देकर पुनर्वासित भूमि को अवैध तरीका से अतिक्रमण व खरीद-बिक्री करायी जा रही है. इसके बदले अच्छी-खासी रकम लेकर गलत पंचाटी के आधार पर सत्यापित कर पर्चा निर्गत कर दिया जाता है. दोनों पदाधिकारियों ने कार्यालय को पैसा कमाने का चरागाह बना दिया है.

श्री महतो ने कहा : दोनों कार्यालय की उच्चस्तरीय जांच कराने की जरूरत है. जांच में तथ्य के साथ सारी सच्चाई सामने आ जायेगी. मोरचा की ओर से बार-बार आंदोलन करने के बाद भी सिर्फ समय लेकर बरगलाने का काम किया जाता है.पदाधिकारियों के असंवेदनशील रवैया से आहत होकर आंदोलन किया जा रहा है. सभी मांग पर पहल नहीं होती है, तो 12 मार्च को बोकारो डीसी के खिलाफ आंदोलन होगा. मौके पर आनंद महतो, धीरेन सोरेन, दिलीप महतो, लालचंद महतो, झलका मांझी, कोमल देवी, अहिल्या देवी, मीना देवी, तारा देवी, फाल्गुनी देवी, मीरा देवी , पानू गोशाई, हेमलाल माहली, छुटू महली, शिवम कुमार इत्यादि मौजूद थे.

Shav yatra विस्थापित संघर्ष मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *