110 लीटर अवैध शराब जब्त,एक गिरफ्तार 
बोकारो: बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में गठित टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत चलकरी बस्ती के समीप रेलवे पुल के समीप अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को टीम ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने संबंधित उत्पाद थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके से टीम ने 70 लीटर स्प्रीट एवं 40 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। उल्लेखनीय हो कि आम लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिला प्रशासन बोकारो अलर्ट मोड में है। उत्पाद विभाग को लगातार ऐसे अभियान चलाकर कार्रवाई को निर्देश दिया है।