राज्यसभा में बहुमत के करीब पहुंची बीजेपी–एनडीए


Vartamaan Desk : राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी नित एनडीए बहुमत के करीब पहुंचने वाली है। राज्यसभा में सीटों की संख्या 240 है। ऐसे में बहुमत के लिए 121 सांसद चाहिए। बीते दिन
15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों का चुनाव हो चुका है। इन चुनावों से राज्यसभा में बीजेपी और एनडीए बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। इस बार जिन 56 राज्यसभा सीटों का चुनाव हुआ, उनमें से 30 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है।इससे राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या बढ़कर 97 होने वाली है। इनमें 5 नॉमिनेट वाले सदस्य हैं। वहीं, एनडीए का आंकड़ा बढ़कर 117 होने जा रही है। यानी बहुमत के करीब।

अहम बिल पास कराना होगा आसान
राज्यसभा में सीटों की संख्या 240 है। ऐसे में बहुमत के लिए 121 सांसद चाहिए। बीजेपी और एनडीए के पास इस बहुमत से सिर्फ 4 सांसद कम हैं। यानी अहम बिल पास कराने के लिए उसे अब अन्य दलों से ज्यादा समर्थन की जरूरत नहीं पड़ने वाली। बीजेपी के जो 30 सांसद चुने गए हैं, उनमें से 20 निर्विरोध और 10 के लिए मतदान हुआ। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और यूपी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भी हराने में बीजेपी ने सफलता हासिल की है।

कांग्रेस के सिर्फ 29 सदस्य सांसद
राज्यसभा में कांग्रेस के सिर्फ 29 सांसद राज्यसभा में रह गए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के 13 सांसद हैं। जबकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी के भी 10–10 राज्यसभा सांसद हैं। बीजेडी और वाईएसआरसीपी के 9-9 सांसद हैं। बीआरएस के 7, आरजेडी के 6, सीपीएम के 5, एआईएडीएमके के 4 और जेडीयू के 4 सांसद राज्यसभा में हैं। बीजेडी और वाईएसआरसीपी मुद्दों पर आधारित समर्थन एनडीए को देती रही हैं।

Sansad Bhawan India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *