39 वां एसपी के रूप में पूज्य प्रकाश ने लिया प्रभार



शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव संपन्न कराना व सभी तरह के क्राइम को कंट्रोल करना मेरी पहली प्राथमिता है. अपराधियों को किसी भी हाल में अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती है. आमलोगों में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की छवि को बेहतर बनायेंगे. यह बातें शुक्रवार को कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में 39 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी पूज्य प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
कहा : सभी तरह की चोरी को नियंत्रित करेंगे. इससे पूर्व श्री प्रकाश विशेष शाखा में बतौर एसपी तैनात थे. मौके पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी डॉ एसए सम्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. पूर्व एसपी प्रियदर्शी आलोक शुक्रवार को प्रभार सौंप कर रांची एसटीएफ एसपी के रूप में योगदान देने रांची चले गये. उनका तबादला झारखंड जगुआर में किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *