VARTAMAN

सेक्टर चार हुआ फर्स्ट, बीटीपीएस दूसरे और पेटरवार थाना को मिला तीसरा स्थान


एसपी कार्यालय के सभागार में एनटीसीपी के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम


एसपी कार्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार व मुख्यायल डीएसपी पवन कुमार ने किया। धूम्रपान निषेध अनुपालन व वित्तीय वर्ष 2023-24 में अधिक चालान करने को लेकर तीन थाना को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। 109 चालान काट कर पहले स्थान पर सेक्टर चार थाना, 75 चालान काट कर दूसरे स्थान पर बीटीपीएस थाना व 62 चालान काट कर तीसरे स्थान पर पेटरवार थाना ने जगह बनायी।

डॉ कुमार ने कहा : अभी के समय में दो तरह के कैंसर सबसे ज्यादा प्रचलित है। पहला पुरूषों में मुंह का कैंसर व दूसरा महिलाओं में सर्वाईकल कैंसर। सर्वाईकल कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है, परंतु मुंह का कैंसर तेजी से बढ रहा है। मुख्यालय डीएसपी श्री कुमार ने कहा : कैंसर के प्रति जागरूकता ही बचाव है. हमें खुद के साथ-साथ आमलोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

माह में कम से कम चार बार कोटपा के विभिन्न धाराओं के अनुपालन के लिए छापामारी करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध रसीद पर चालान करें। जिला परामर्शी असलम ने कहा : तंबाकू धीरे-धीरे युवा पीढी के साथ-साथ देश को खोखला कर रहा है। तंबाकू नियंत्रण चालानिंग रणनीति व विभाग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह, छोटेलाल दास सहित विभिन्न थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे।

Exit mobile version