कसमार प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत मुरहुल सुदी काशीटांड़ मैदान में प्रखण्ड स्तरीय एकल विद्यालय खेल प्रतियोगिता में
400 मीटर, 200 मीटर ,100 मीटर कब्बड्डी, हाइ जंप, लॉन्ग जंप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को सिल कप, कॉपी, कलम पुरस्कार स्वरूप दिया गया। खेल में एकल विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके में मुख्य अतिथि गोमिया विधानसभा के लोकिप्रय विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर एवं आचार्य ,आचार्या आयोजक सुनील कुमार महतो ,बिमल कुमार महतो ,समाज सेवी उमेश प्रसाद जायसवाल, जीतलाल महतो, एकल अध्यक्ष राम दास ,सचिव अशोक, मनोज महतो मुखिया पति उप मुखिया नरेश कुमार महतो, मनोज महतो फ़णीभूषण महतो, उपस्थित रहे।
