Vartmaan Desk, भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं।
उन्हें अभी भी जीत के लिए 152 रन की दरकार है। रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका होगा। बता दें कि पांच टेस्ट मैच की सीरीज में अभी भारत 2-1 से आगे चल रहा है। अगर वह रांची टेस्ट के चौथे दिन 152 रन बना देता है तो वह सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना लेगा। जिसके साथ ही भारत का घर में सीरीज नहीं हारने का एक बेहद खास रिकॉर्ड भी कायम रहेगा। अगर भारत रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर लेता है तो यह भारत की 2012-13 के बाद से लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी।