VARTAMAN

मसाला व्यवसाय में नाम कमा रही हैं बोकारो की मेहनाज और उनकी साथी

मसाला पैकेजिंग करती नाज और उनकी साथी




–        ग्रुप बनाकर महिलाएं कर रही हैं मसाला का व्यापार
–        हैसाबातु की मेहनाज  का मसाला हो रहा है प्रचलित

कुमार अभय की रिपोर्ट
मसाला का नाम लेते ही कुछ ब्रांड जेहन में दौड़ने लगता है. लेकिन, बोकारो की महिला मसाला के क्षेत्र में खुद ब्रांड बन कर उभर रही हैं. मसाला के व्यवसाय में आगे बढ़ रही हैं. बोकारो शहरी क्षेत्र के ठीक किनारे स्थित हैसाबातु की महिला ग्रुप बनाकर मसाला का व्यवसाय कर रही हैं. इस ग्रुप को लीड कर रही हैं मेहनाज. मसाला की क्वालिटी का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिला के थोक बाजार माने जाने वाले चास में इसकी धमक मिल रही है. फिलहाल, हल्दी, धनिया व लाल मिर्च का पाउडर तैयार किया जा रहा है.



हाजीपुर से आता है कच्चा माल
मेहनाज बताती हैं : विपरित परिस्थिति में जुलाई 2020 में इस व्यवसाय की योजना बनी. सीमित पूंजी में स्वयं को साबित करने की चुनौती थी. इतना भी पूंजी नहीं था कि मसाला पीसने वाली मशीन खरीदा जा सके. किराया पर मशीन लिया गया. रोशन प्रवीण, सलमा बानो, यास्मीन खातुन व शमीना खातुन के साथ टीम बनायी गयी. आत्मविश्वास के साथ काम करना शुरू किया. बिहार के हाजीपुर से साबुत रूप में हल्दी, धनिया व लाल मिर्च मंगाया जाता है.


मेहनाज ने बताया : संघंर्ष का नतीजा सफलता के रूप में निकलता है. व्यवसाय शुरूआत के समय घर-परिवार का पुरा सहयोग मिला. मार्केटिंग तक के लिए रोकटोक नहीं किया गया. भाई ने तो मार्केटिंग के लिए किस्त पर स्कूटी खरीद कर दी. कच्चा मसाला में से गंदगी को अलग किया जाता है. इसके बाद धोकर धूप में सुखाया जाता है. इसके बाद पीसाई की जाती है. बताया : फिलहाल 50 व 100 ग्राम के पैकेट में मसाला पैकेजिंग किया जा रहा है.



अब तक 1280 किलो मसाला बिका
मेहनाज ने बताया : जुलाई 2020 से अभी तक 1280 किलो मसाला बिका है. चास के थोक बाजार के अलावा स्थानीय शादी-विवाह या अन्य समारोह में मसाला का खपत हो रहा है. लाभ को पूंजी बनाकर मसाला पीसने की मशीन खरीदने की योजना है. लाभ के पूंजी से ही पैकेजिंग व डिजिटल वजन मशीन खरीदा गया. व्यवसाय शुरूआत में 70 हजार रूपया की लागत आयी थी.



शुद्धता पर ज्यादा फोकस
टीम की सदस्यों ने बताया : बड़े-बड़े ब्रांड के सामने प्रोडक्ट को बाजार में स्थापित करने के लिए शुद्धता सबसे बड़ा पैमाना है. हम इसी पर फोकस करते हैं. मार्केटिंग के दौरान भी इसी बात पर फोकस किया जाता है. लोगों को मसाला के शुद्धता का ट्रायल दिया जाता है. एक बार इस्तेमाल के बाद लोग दोबारा प्रोडक्ट की मांग करते हैं. कम मुनाफा कमाने के कारण दुकानदार भी हमारे प्रोडक्ट को आसानी से लेते हैं.

Exit mobile version