धनबाद डीसी का तबादला। क्या है इनसाइड स्टोरी?

धनबाद/रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. उपायुक्त धनबाद के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर पदस्थापित माधवी मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद जिला का दंडाधिकारी एवं उपायुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इनसाइड स्टोरी

पीएम के विजिट में लापरवाही के कारण धनबाद डीसी वरुण रंजन को हटाया गया. डीसी साहब ने चीफ सेक्रेटरी के लिए गाड़ी भी नहीं रखी थी. गाड़ी का जुगाड किया तो वो खराब हो गई. डीसी साहब की गलती के कारण चीफ मिनिस्टर भी प्राइम मिनिस्टर को सी ऑफ नहीं कर पाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *