दपू रेलवे के पीसीइइ ने किया बोकारो रेलवे इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डन रीच के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने शुक्रवार को बोकारो रेलवे स्टेशन सहित बोकारो रेलवे स्थित इलेक्ट्रिक शेड का निरीक्षण किया.  इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर लगे इलेक्ट्रिक उपकरणों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
बताया जाता है कि बोकारो रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड का विस्तार होना है. इसको लेकर पीसीइइ नवीन कुमार का निरीक्षण दौरान चल रहा है. वहीं इस्पात नगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान वरिष्ट मंडल विद्युत अभियंता शशिकांत,  इलेक्ट्रिक लोको शेड के पी. शर्मा, संजय कुमार, पी मोहंती (सहायक मंडल विद्युत अभियंता), प्रवीण कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (विद्युत बोकारो) सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *